राज्य बजट 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोर्टल "अबुआ दिशोम बजट" के माध्यम से आम जनता का सुझाव आमंत्रित है। ऑनलाइन पोर्टल "अबुआ दिशोम बजट" पर पंजीकरण कर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
अबुआ दिशोम पोर्टल पर सुझाव देने की प्रक्रिया
- अबुआ दिशोम बजट पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें |
- होम पृष्ठ पर दिए गए स्थान पर अपना मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल भरें एवं ओ टी पी जेनरेट करने के लिए क्लिक करें | आप ई-मेल अथवा मोबाइल किसी पर अपनी सुविधानुसार ओ टी पी जेनरेट कर सकते हैं।
- मोबाइल पर आये हुए ओ टी पी एवं दिखाये गए कैप्चा कोड को उसके दिए गए स्थान पर भरें एवं रजिस्ट्रेशन पेज में प्रवेश करें |
- रजिस्ट्रेशन पेज में मांगे गए विवरण को भर कर सेव करें।
- संबन्धित विभाग/क्षेत्र का चुनाव कर अपना सुझाव पोस्ट करें |
- X, फेसबुक, व्हाट्सएप, इन्स्टाग्राम और ईमेल के माध्यम से भी आप अपने सुझाव दे सकते हैं |